मानस भवन में होगा मेगा रक्तदान शिविर का भव्य शुभांरभ

जबलपुर दर्पण नप्र। जिला प्रशासन एवं इंडियन रेडक्रास सोसायटी,जबलपुर के द्वारा जिले में दिनांक 07 सितम्बर 2022 दिन बुधवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के द्वारा बताया गया की जिले में हर माह लगभग दो हजार यूनिट बल्ड की आवश्यकता होती है। साथ ही मेडिकल कालेज में 1200 यूनिट बल्ड की आवश्यकता पड़ती है। इसी कमी को पूरा करने के उद्देश्य को लेकर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने मीडिया कर्मियों से आग्रह किया है। इस पुनीत कार्य का व्यापक रूप से प्रसार प्रचार करे ताकि लोग मेगा रक्तदान शिविर में बड़ चढ़ कर हिस्सा ले जिससे हर माह जबलपुर जिले को दो हजार यूनिट बल्ड की आवश्यकता पड़ती हैं इस कमी को पूरा किया जा सके। इस शिविर का भव्य शुभांरभ मानस भवन, जबलपुर में होगा एवं जबलपुर शहर के 12 स्थानों में इस शिविर को आयोजित किया जाना है। इन स्थानों में नगर निगम तीन पत्ती, मानस भवन, राईट टाउन, हाईकोर्ट बार कॉसिल, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, रांझी, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, साऊथ सिविल लाईन, सेंट अलॉसिस कॉलेज, सदर, केन्ट, बड़ेरिया ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज, पाटन बायपास, श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज, कंटगी रोड, ज्ञानगंगा इंजीनियरिंग कॉलेज, तिलवारा रोड, तक्षशिला इंजीनियरिंग कॉलेज, शारदा चौक, गुजराती मंडल सामुदायिक भवन,जयंती काम्पेलेक्स मढ़ाताल तथा इंडियन मेडिकल एसोशिएशन हॉल, राईट टाउन में इस शिविर को आयोजित किया जाना है। इस शिविर में मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय विक्टोरिया, रानी दुर्गावती चिकित्सालय का चिकित्सीय स्टॉफ, पैरा मेडिकल स्टॉफ की टीम अपनी सेवायें प्रदान करेगी। इंडियन रेडक्रास सोसायटी, जबलपुर के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इस मेगा रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु आम नागरिकों से अधिक से अधिक रक्तदान करने हेतु अपील की है।



