प्राइवेट स्कूल की लूट, एक सत्र की फीस दो बार मांगी:आयोग ने मांगा जवाब

जबलपुर दर्पण। शहर के एक नामी निजी स्कूल द्वारा स्कूल के बच्चों के अभिभावकों से एक शिक्षक सत्र की दो बार फीस मांगने का मामला सामने आया है। अभिभावकों द्वारा फीस ना देने पर स्कूल ने बच्चों के परीक्षा परिणाम नही दिये और स्कूल के शिक्षक एवं प्राचार्य द्वारा अभिभावकों से बुरा व्यवहार किया गया। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल में अध्यक्ष मनोहर ममतानी तथा सदस्य राजीव कुमार टण्डन ने मानव अधिकारों के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।


