गांव में अंतर्जातीय विवाह करने पर मंदिर शमशानघाट हुका पानी सब किया बंद

जबलपुर दर्पण। महोदय निवेदन है थाना भेड़ाघाट न्यू भेड़ाघाट ललपुर निवासी कौड़ी लाल राय भागचंद राय एवं चमन राय के विरुद्ध एफआईआर करने वाला बाबत, मैं न्यू भेड़ाघाट ललपुर में निवास करता हूं तथा पेशी से एक किसान हूं मैंने अपनी पुत्री का विवाह पिछले साल यादव समाज में पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ संबंध की किया विवाह में समाज के सभी परिजन उपस्थित थे एवं विवाह धूमधाम से मनाया गया इस अंतर जाती विवाह के पश्चात मेरे बड़े भाई कौड़ी लाल राय एवं उनके परिवार के सदस्य भाग चंद्र राय एवं चमन राय जो कि इस अंतरजातीय विवाह से नाराज थे एवं इस अंतर्जातीय विवाह के विरोधी थे, यह सभी इस अंतरजातीय विवाह में शामिल नहीं हुए इस अंतरजातीय विवाह के पश्चात ही इन तीनों लोगों द्वारा समाज के अन्य लोगों को बुलाकर अपने घर में एक गुप्त बैठक की। जिसमें इन सभी के द्वारा मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को जाति एवं समाज से बाहर करने का निर्णय लिया, इन सभी के द्वारा जाति एवं समाज से मुझे एवं मेरे परिवार को4 सामाजिक बहिष्कृत करते हुए हमारा हुका पानी बंद कर दिया और मंदिर एवं धार्मिक स्थलों पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया और साथ ही जाति समाज में मृत्यु होने पर शमशानघाट में जाने पर भी पूर्णत प्रतिबंध लगा दिया एवं आसपास के गांव के सभी लोगों को हमारे परिवार से बात करने एवं संबंध रखने पर, उसे भी सामाजिक बहिष्कृत करने की धमकी दी जाती है, इन्ही तीनो लोगो ने ग्राम के अन्य लोगो के साथ मिलकर मुझे एवं मेरे परिवार के सदस्यों की सामाजिक बेदखिली एवं सामाजिक बहिष्कृत किया है उक्त घटनाओं से और मेरा परिवार अमानवीय प्रताड़ना सहन कर रहा है एवं हमारे संविधानिक अधिकारों का हनन हो रहा अत महोदय से निवेदन है कि तत्काल उचित कार्रवाई की जाए एवं हमें न्याय दिलाया जाए, प्रार्थी पुरुषोत्तम राय जागेश्वर राय 3014 ग्राम-ललपुर न्यू भेद्राबार जबलपुर ।



