नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर सभी को पुष्प माला पहनाकर किया प्रदान नियुक्ति पत्र

जबलपुर दर्पण। 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री एस बी सिंह के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा आज अपने संघ का विस्तार करते हुए मेडिकल कालेज में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर सभी को पुष्प माला पहनाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, उप अध्यक्ष रफी अहमद , सचिव कमलेश कोरी, कोषाध्यक्ष अमित पटेल, एवम प्रांतीय सचिव अजय कुरील, आशीष लाल प्रांतीय सचिव तृतीय वर्ग सत्येंद्र भट्ट छविकांत कोरी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष विभागीय अध्यक्ष संध्या पाठक विभागीय अध्यक्ष भावना सिंह चौहान इंद्र प्रताप यादव ऋषि दुबे,शाहिद खान निर्मला बेंच छोटेलाल झरिया रितेश शुक्ला मिश्रा रोशन पटेल पूनम थापा संजय शर्मा तारिक मेश्राम निर्मला , निक्की किरड़े,सुनील अहिरवार आबिद खान को मेडिकल कालेज के काफी हाउस में बडी संख्या में मौजूद अधिकारियों एवम कर्मचारियो की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र दिए गए । जिला अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियो को एकजुट होकर कार्य करने की एवम अपने वरिष्ठ अधिकारियों एवम कर्मचारियों का सम्मान बना कर कार्य करने की अपील की , साथ ही शासन से मांग की कि अधिकारियों एवम कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए समय समय पर कार्य करे एवम कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन, महगाई भत्ता समेत अन्य लम्बित मांगो का जल्द से जल्द निराकरण कर ने की मांग की ।



