निगम के 11 ज़ोनो में भाजपा पार्षद बने जोन अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण नप्र। नगर निगम जबलपुर के सभी 16 ज़ोनो के अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 11 पार्षदो ने जीत हासिल की। जोन अध्यक्ष चुनाव में विजयी पार्षदो का स्वागत भाजपा संभागीय कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के उपस्थिति में किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा नगर निगम ज़ोन अध्यक्ष के चुनाव में 11 ज़ोन में भाजपा के पार्षदो के जीतने से पार्षदो को संबल मिलेगा और निश्चित ही जबलपुर के विकास में सभी मिलकर कार्य करेंगे। श्री ठाकुर ने कहा भाजपा के उन सभी पार्षदो का आज कार्यालय में पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित ज़ोन अध्यक्ष प्रिया संजय तिवारी, राहुल साहू, राजकुमार पटेल, निशा राठौर, वर्षा सेन, विमल राय, कविता राय, वर्षा मुकेश बिरहा, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर,अतुल जैन दानी का स्वागत किया गया।



