Uncategorised
भक्ति धाम ग्वारीघाट में पितृपक्ष में होगी श्रीमद्भागवत कथा

जबलपुर दर्पण। पितृपक्ष के सोलह दिन हमारे पूर्वजों के दिन होते हैं। मृत पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उन्हें संतुष्टि प्रदान करने के लिए 16 दिनों में श्राद्ध, तर्पण, अन्न दान जैसे कर्म किए जाते हैं। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं। नर्मदा मैया के तट पर भागवताचार्य स्वामी अशोकानंद महाराज के मुख से पितृपक्ष में 10 सितंबर से 16 सितंबर तक सायं 4 बजे से 7 बजे तक भक्ति धाम ग्वारीघाट में आयोजित है । श्री भक्ति धाम सेवा समिति ने श्रृद्धालु भक्त जनों से उपास्थिति का आग्रह किया है।


