भाजपा पार्षद दल ने सदन की विशेष बैठक आयोजित करने निगम अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा पार्षद दल द्वारा नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज को पत्र सौंप कर मप्र नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 30 के तहत सदन की विशेष बैठक आहूत करने की मांग की गई। भाजपा पार्षद दल द्वारा निगम अध्यक्ष को सौंपे गए पत्र में मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में पितृ पक्ष एवँ आगामी समय में नवरात्रि पर्व के अवसर पर साफ सफाई, विधुत व्यवस्था,सड़क एवँ जल व्यवस्था पूरी तरह छिन्न भिन्न हो गई है जिसे सुधारा जाना अति आवश्यक है साथ ही वर्षा अधिक होने के बाद माँ नर्मदा के तटों में अव्यवस्था फैली है और वर्तमान में पितरों के तर्पण के लिए नित्य लोगो का तटों पर आना जाना लगा है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में मांग की गई कि वर्तमान वित्तीय वर्ष आधा बीत गया है और नवनिर्वाचित पार्षदो को अपने वार्ड में विकास कार्य कराने का दवाब बढ़ रहा है ऐसे समय मे वार्डो के विकास हेतु 40 लाख रुपये प्रति वार्ड जारी किया जाना आवश्यक है। पत्र में मांग की गई कि निर्वाचन के पूर्व महापौर माँ नर्मदा में मिलने वाले नालों को रोका जाएगा उसके लिए उन्होंने जो फाइल हस्ताक्षर किए है राशि आवंटित की है और जो भी कार्य की प्रगति है उसे भी सदन में रखा जाना चाहिए। आगामी समय मे त्यौहारों के मद्देनजर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने वार्डो में 10 अतिरिक्त कर्मचारी दिए जाएं। जोन अध्यक्ष को विकास कार्य के लिए 20 लाख का अतिरिक्त बजट दिया जाए
पार्षद दल ने मांग की है कि उपरोक्त सभी विषय शहर के हित के लिए आवश्यक है और निगम के गठन के बाद आज तक सदन की बैठक न हो पाना भी खेद का विषय है। अतः उपरोक्त सभी विषयों पर चर्चा हेतु नगर निगम सदन की विशेष बैठक आहूत की जाए।



