मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

मण्डला विधायक देव सिंह सैयाम एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत यादव ने ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन की बैठक ली

मण्ड़ला। आपदा प्रबंधन की बैठक में माननीय देव सिंह सैयाम मण्डला विधायक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष चिरईडोंगरी भरत यादव ने ग्राम पंचायत टाटरी की आपदा प्रबंधन कि बैठक ली जिसमे स्वास्थ्य विभाग , पुलिस विभाग , सरपंच , सचिव , सहायक सचिव , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , कोटवार अन्य सभी रहे बैठक में कोविड की समीक्षा की गई
विधायक जी द्वारा कहा गया कि डोर टू डोर कोरोना किल स्वास्थ अमला द्वारा गाँव के हर घर जाकर सर्वे कराया जाये कोई भी घर न छुटे। टेस्टिंग की आवश्यकता होने पर तेजी से टेस्टिंग भी की जाए। मरीज को समय मे ट्रीटमेंट मिले।
मण्डल अध्यक्ष भरत यादव द्वारा टाटरी के पेयजल संकट से भी अवगत कराया गया जल शक्ति मिशन द्वारा हुए दो सफल बोर के लिए जल संसाधन मंत्री से जल्द ही स्वीकृति प्रदान कराने का आग्रह किया गया जिसे विधायक ने गंभीरता से लेते हुए तकाल पी एच ई अधिकारियों से दूरभाष से चर्चा की जानकारी ली और जल्द ही इसे स्वीकृति प्रदान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा गाँव के तालाब के सफाई व गहरीकरण को लेकर चर्चा की जिसे विधायक द्वारा ग्रामीणों के साथ चलकर तालाब को देखा गया व गहरीकरण कार्य के लिए बात कही। ग्रामीणों द्वारा हायर सेकेंडरी विद्यालय पर जल्द ही बिजली ट्रांसफर लगवाए जाने के लिए विधायक जी को कहा गया 3 साल हो रहे है जब से हायर सेकेंडरी विद्यालय बना है तब से विद्यालय पर बिजली सेवा नही पहुँची विद्यालय के प्राचार्य द्वारा एवं ग्रामीणों द्वारा कई बार बिजली विभाग व सहायक आयुक्त व मण्डला कलेक्टर को भी शिकायत करने के बाबजूद भी आज दिनांक तक विद्यालय पर बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर न लगना दुख का विषय है बिजली के अभाव में विद्यालय में लगे पंखे व बिजली उपकरण सो पीस बने हुए है। परीक्षाओं के समय छात्र – छात्राओं को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। हालांकि विधायक जी द्वारा जल्द ही विद्यालय पर ट्रांसफॉर्मर लगवाए जाने का आश्वासन दिया है। आदिवासी बालक छात्रावास के पेयजल जल संकट दूर करने लिए जल्द एक बोर वहां अलग से होने की मण्डला विधायक ने बात कही।
आपदा प्रबंधन कि इस बैठक में ये रहे उपस्थित – देव सिंह सैयाम मण्डला विधायक , भरत यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष , श्रीमती यशोदा मरावी सरपंच , सोनू यादव उपसरपंच , श्रीमती जानकी वरकड़े जनपद सदस्य , सचिव शत्रुघ्न पड़वार , सहायक सचिव सतेंद्र जंघेला , श्रीमती अनिता गोप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , महेश मरावी , छन्नू उईके , अरुण गोप , शिवनारायण प्रजापति , रघुराज पटेल , सतेंद्र सोनवानी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88