जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अनिल सिंह चौहान बने भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ में जिला संयोजक

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री हित आनंद शर्मा की सहमति से प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,सांसद राकेश सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जी एस ठाकुर,मुखर्जी मंडल अध्यक्ष योगेश लोखंडे की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक श्री योगेश मेहता द्वारा अनिल सिंह चौहान (मोनू) को जबलपुर नगर का जिला संयोजक बनाया गया।



