छिंदवाड़ा दर्पण

प्रभारी मंत्री श्री सिंह के कर कमलों से हुआ सहायक उपकरणों का वितरण, स्वच्छता साथियों का सम्मान

छिन्‍दवाड़ा दर्पण । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज मध्यप्रदेश के धार जिले से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार राष्ट्रीय अभियान का भव्य शुभारम्भ किया गया। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा जिले में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने पोला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम से जिले में सेवा पखवाड़ा और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का जिला स्तरीय शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री सिंह के मुख्य आतिथ्य में पोला ग्राउंड में जिला स्तरीय मेगा हेल्थ कैंप और विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाओं सहित कुल 10487 नागरिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा से लाभान्वित हुये। विशाल रक्तदान शिविर में जिले की विभिन्न एसोसिएशन, जनप्रतिनिधियों, शासकीय सेवकों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर कुल 249 यूनिट रक्त का दान कर समाज और जरूरतमंदों के प्रति अपना फर्ज निभाया। जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम के साथ ही 17 सितंबर को पूरे जिले भर में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों, सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्रीजी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया।
कन्या पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ – महिलाओं और नारी शक्ति के स्वास्थ्य और बेहतरी के लिए समर्पित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ प्रभारी मंत्री श्री सिंह द्वारा कन्याओं के पूजन से किया गया। जिसके बाद मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ मेगा हेल्थ शिविर की औपचारिक शुरुआत हुई।

पीएम के विजन और सीएम के नेतृत्व में आ रहे हैं सकारात्मक बदलाव – प्रभारी मंत्री श्री सिंह-इस अवसर पर जिलेवासियों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने सर्वप्रथम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को उनके 75 वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश का दुनिया में नाम किया है, नई पहचान दी है, सीमाएं मजबूत की हैं, देश के विकास को पंख दिए हैं, हर जरूरतमंद को पक्की छत, बिजली, पानी की सुविधा देकर समृद्धि की उम्मीद दी है। जिसके कारण ही आज पूरा देश परिवार की तरह प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्मदिन मना रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश और छिंदवाड़ा जिले में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदीजी निरंतर महिला, युवा, गरीब और किसान, इनके कल्याण व सर्वांगीण विकास के लिए हितकारी योजनाएं ला रहे हैं। यह 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाला ‘सेवा पखवाड़ा’ और ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान भी इन्हीं पर केंद्रित हैं। इसी के तहत जनजातीय महिलाओं और परिवारों के लिए पहली बार ‘आदि सेवा पर्व’ अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी को साथ मिलकर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश, प्रदेश और छिंदवाड़ा जिले के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प भी दिखाया।निर्माण कार्यों की सौगात के लिए सांसद श्री साहू ने माना आभार – प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो हमें ऐसे प्रधानमंत्री देखने को मिले जिन्होंने गरीब कल्याण के लिए कार्य करते हुए देश को निराशा और भ्रष्टाचार से बाहर निकाल कर पारदर्शिता लाने का कार्य किया है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। देशवासियों के चेहरों पर गर्व और मुस्कान है। वे अपने आप को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक मानकर सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं । उनके जन्मदिन पर इस सेवा पखवाड़ा और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत ही आज यह विशाल स्वास्थ्य शिविर जिले में लगाया गया है। इसका लाभ निश्चित ही जिले की मातृ शक्ति और अधिक से अधिक जिलेवासियों को मिलेगा। उन्होंने प्रभारी मंत्री जी के प्रयासों से जिले को मिली दो फोरलेन सड़कों और विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर विक्रम अहके ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का वैभव और गौरव दुनिया में फैल रहा है। आयोजित यह मेगा हेल्थ कैंप सिर्फ एक आम स्वास्थ्य शिविर नहीं है, बल्कि यह दीन-दुखियों के दुःख को दूर करने का शिविर है। अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने छिंदवाड़ा जिले में इतने बड़े स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रभारी मंत्री श्री सिंह द्वारा विभिन्न स्टालों का अवलोकन – इस मेगा हेल्थ कैंप को सुविधाजनक तरीके से आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य व संबंधित विभागों द्वारा 36 काउंटर लगाए गए थे। अकेले पंजीयन और महिला, गर्भवती की जांच के लिए 3 – 3 काउंटर लगाए गए थे। इनके अलावा अन्य विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाकर विभागीय कार्यों एवं योजनाओं का प्रदर्शन किया गया था, जिनका गहन अवलोकन प्रभारी मंत्री जी द्वारा किया गया और चर्चा कर जानकारियां भी ली गई।वॉश ऑन व्हील्स सेवा के स्वच्छता साथियों का हुआ सम्मान – ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के जिला स्तरीय शुभारम्भ अवसर पर पोला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री सिंह द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत जिले के नवाचार ‘ वॉश ऑन व्हील्स सेवा ‘ को सफल बनाने वाले प्रत्येक ब्लॉक से एक स्वच्छता साथी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन स्वच्छता साथियों में जनपद चौरई से संजय कटारिया, छिंदवाड़ा से श्री बलराम यादव, बिछुआ से सुश्री मोनिका बेलवंशी, मोहखेड़ से राजू कुशनेकर, अमरवाड़ा से रूपेश चौहान, परासिया से श्री अमन पावर, तामिया से खिमिया सरेयाम, जामई से राधेश्याम टांडेकर और हर्रई से सुश्री ब्रजकुमारी कुमरे शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा जिले के वॉश ऑन व्हील्स सेवा नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है और पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। इस सेवा में संलग्न 45 स्वच्छता साथियों द्वारा अभी तक 40 हजार टॉयलेट यूनिट की सफाई की जाकर लगभग 40 लाख रुपए की आय अर्जित की जा चुकी है।सहायक उपकरणों का वितरण – मेगा हेल्थ कैंप में प्रभारी मंत्री श्री सिंह द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत एलिम्पको जबलपुर के सहयोग से दिव्यांग और वृद्ध हितग्राहियों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया। मंच से परासिया की श्रीमती जुबेदा बेगम को व्हील चेयर, छिंदवाड़ा की श्रीमती प्रेमलता वर्मा को व्हील चेयर, वॉकर व कमर बेल्ट, लेखराम साहू को कान की मशीन, कृपाल सिंह को कान की मशीन, कमर बेल्ट, घुटने का बेल्ट व छड़ी और परासिया के भवानी प्रसाद को कान की मशीन प्रदाय की गई।टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण, टीबी मुक्त ग्रामों का सम्मान – कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री सिंह द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले की टीबी मुक्त ग्राम पंचायत 2024 के सरपंच, सचिव को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा प्रदाय कर सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 में इन ग्राम पंचायत में टीबी का एक भी मरीज नहीं पाया गया है। यह सम्मान टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बीजेपनी के सचिव श्री अंगद सिंह चौरे, पुलपुलडोह के सचिव कृष्ण कांत चौरिया, पिपरिया लालू के सचिव पतिराम मर्सकोले, बम्हनी के सरपंच श्री ब्रजकुमारी उईके और झिरलिंगा की सरपंच श्रीमती ललिता ठाकुर को प्रदाय किया गया है। साथ ही निक्षय मित्रों के माध्यम से टीबी मरीजों को एक माह का पोषण आहार किट (फूड बास्केट) का वितरण भी मंच से किया गया।

  कार्यक्रम में आयुष विभाग की टीम ने कुल 1032 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, साथ ही 184 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया तथा 92 बच्चों को सिकल सेल की दवाइयां भी प्…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88