जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अपना बूथ सबसे मजबूत ही प्रचंड जीत का आधार:- आशीष दुबे

लोकसभा प्रत्याशी ने ली पूर्व विधानसभा के मंडलों की बैठक

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी का आधार उसके देवतुल्य कार्यकर्ता हैं जिनकी अथक मेहनत एवं परिश्रम से आज देश का सबसे मजबूत संगठन भाजपा के पास है कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा बूथ स्तर तक काम करती है एवं अपना बूथ सबसे मजबूत करना ही प्रचंड जीत का आधार है जिसके बल पर हम आगामी लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का लक्ष्य पूरा करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की कमान सौंपेंगे यह बात भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने पूर्व विधानसभा के अंतर्गत मंडल प्रवास कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

आशीष दुबे ने कहा कि 2014 में जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने है भाजपा की जीत का अंतर बढ़ता जा रहा है एवं 2024 में जीत के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ेगा एवं भाजपा की तीसरी पारी में हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। आप सबकी शक्ति के बल पर यह संभव होगा सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर सैनिक भांति डटकर भाजपा का झंडा बुलंद करें आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार देशसेवा का अवसर प्रदान करने हेतु आग्रह करें क्योंकि पिछले 10 वर्षों जो काम भाजपा की सरकार ने किए है वे इतिहास में कभी नहीं हुए एवं भाजपा की अगली सरकार देश को परमवैभव पर ले जाने का काम करेगी।

लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने पूर्व विधानसभा के सुभाष चंद्र बोस मंडल, तिलक मंडल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल का प्रवास किया जिसके अंतर्गत उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से भेंट की। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ,पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, लोकसभा विस्तारक केशव उर्मिल, मंडल अध्यक्ष राहुल दुबे, ऋषि सोनकर, योगेश लोखंडे, सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88