सनातन धर्म संस्कृति के नैतिक मूल्यों को अपनाकर होगी विश्व बंधुत्व की स्थापना – स्वामी विवेकानंद

जबलपुर दर्पण। 11 सितंबर 1893 को अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में भारतीय सनातन धर्म का नेतृत्व कर स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व में हिंदू संस्कृति का प्रचार किया।
आज शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति मनो आरोग्य दिव्यांग पुनर्वास केंद्र गोहलपुर नर्मदा नगर में विश्व बंधुत्व दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वामी विवेकानंद जी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही आश्रम में उपचार ले रहे नशा पीड़ित मरीजों को स्वामी विवेकानंद जी से अवगत कराते हुए उनके विचारों को आत्मसात कर स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रूपेश पिंटू पटेल, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पटेल ,मनोहर गुप्ता जी,दीप्त त्रिपाठी,मुकेश कुमार सेन,संतोष अहिरवार, चंचल गौतम उपस्थित रहे।



