जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
वंदना बैन कैंट विधानसभा का प्रभारी नियुक्त

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भरिया जी द्वारा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को मध्य प्रदेश विधानसभाओं की सौंपी गई कमान। जिसमें युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव महाराष्ट्र प्रभारी कु वंदना बैन को कैंट विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया ओर आने वाले दिनो में बूथ स्तर पर उनके द्वारा कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। उनके द्वारा बूथ स्तर कैंट विधानसभा में बूथ स्तर पर नियुक्तियाँ की जाएँगी। वंदना बैन की नियुक्ति पर कैंट के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी एवं युवा कांग्रेसियों हर्ष व्यक्त किया है।



