जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विद्युत विभाग की साठगांठ के कारण कई वर्षों से परेशान बुर्जुग किसान

खेत के बीच बैठा दिया ट्रान्सफार्म , दर्शनी ग्राम के आश्रम का मामला

मनीष श्रीवास जबलपुर /सिहोरा। जिले के ग्राम दर्शनी रहवासी परमलाल पिता फागूराम उम्र 73 वर्ष ने अपनी समस्या को लेकर कई बार लिखित रूप से आवेदन पत्र कार्यपालन यंत्री के साथ अनुविभागीय अधिकारी से लेकर जिला मुख्यालय तक दिया लेकिन अभी तक इस गरीब किसान की समस्या का समाधान नहीं किया गया है । पीड़ित किसान ने अपनी इस परिस्थिति में मीडिया का सहारा लेकर न्याय दिलाने की बात रखते हुए बताया कि विगत कई वर्षों से खेत में विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से ट्रांसफार्म बीच खेत में लगा दिया गया था और कहा था कि कुछ समय के लिए अभी इसे लगा लेने दीजिए फिर थोड़े दिनों के बाद यहाँ से अलग कर दूसरी जगह सिप्ट कर दिया जायेगा । और अभी जबतक ये लगा रहेंगे तबतक इसका हर्जाना भी मिलेगा ।
पीड़ित किसान ने सभी अधिकारियों को दिये थे लिखित रूप से आवेदन – पीड़ित बुर्जुग किसान ने बताया कि 2014 -2015 में विद्युत वितरण प्रणाली के चलते मेरे बीच खेत में ट्रांसफार्म लगा दिया गया था । कुछ माह के बाद से जब मैने इस ट्रांसफार्म अलग करने की बात लाइन में से लेकर कार्यपालन यंत्री से कहीं थी लेकिन अलग करने की बात हमेशा टाल देते थे और हो जायेगा कह कर जाने को कह देते थे । पहला आवेदन लिखित रूप से 25/05/2015 को जिला कलेक्टर कार्यालय में । दूसरा लिखित आवेदन दिया संभागीय अभियंता को 24/06/2015 जून को । तीसरा आवेदन अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा 06/07/2015 जुलाई को दिया । वहीँ चौथा आवेदन 10/02/2020 फरवरी को संभागीय अभियंता को दिया गया । इतना ही नहीं इस परेशानी को लेकर पीड़ित किसान ने सिहोरा कार्यपालन यंत्री को 02/01/2021 को लिखित रूप से देकर समस्या का निराकरण करने की बात को कहा फिर भी आज दिनांक तक समस्या जस की तस ही बनी हुई हैं । जबकि पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री हैल्पलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए 181 पर भी दर्ज कराई थी । जिसका निराकरण साधारण रूप से कर दिया गया था ।

इनका कहना है – ट्रांसफार्म बहुत समय पहले लगाया गया था मै दिखवाता
मोहन सिंह कनिष्ठ अभियंता तहसील सिहोरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88