डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

वाजपेई के जन्म शताब्दी से शुरू हुआ, अटल कार्यकर्ता सम्मान अभियान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अटल स्मृति समिति के सदस्य धीरज पटेरिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश भर में अटल कार्यकर्ता सम्मान अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। इस पहल के तहत वे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और संगठन सेवा के लिए रजत पत्र से सम्मानित कर रहे हैं। अटल कार्यकर्ता सम्मान अंतर्गत धीरज पटेरिया व अन्य समिति सदस्यों के साथ, उन वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने पार्टी को मजबूत किया है। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष में उनके मूल्यों को याद करना है। उनके संघर्ष और समर्पण को याद करना, प्रोत्साहन: सम्मान के साथ वे भाजपा के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं। डिंडोरी नगर मै पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल कार्यकर्ता सम्मान समारोह मनाया गया। बताया गया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेरिया ने वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश चंद जैन के घर जाकर रजत पत्र भेंट कर अटल कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित किया, साथ ही जनसंघ के नेता अशोक अवधिया, सुरेश जैन को भी अटल कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित किया गया।

संगठन सेवा में योगदान को किया गया सम्मान

कैलाश चंद जैन अशोक अवधिया, सुरेश जैन को दिए गए रजत पत्र में संगठन के प्रति उनके दशकों के योगदान और निष्काम सेवा का उल्लेख किया गया। पार्टी ने उन्हें सम्मानित कर गर्व महसूस किया। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, महामंत्री सुधीर दत्त तिवारी, महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष महेश धूमकेतु, मंडल अध्यक्ष आशीष वेस, महेंद्र पाण्डे, करण शुक्ला सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओ कैलाश चंद जैन ने अपने पूर्व के अनुभव के बारे में बताया एवं मिशा बंदी के समय जेल में जिस तरीके से कांग्रेस द्वारा प्रताड़ना दी गई, उसे तरह तो अंग्रेज ने नहीं दी होगी बताया। अटल स्मृति समिति के धीरज पटेरिया ने कहा कि अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर पार्टी उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर रही है, जिनके संघर्ष और समर्पण से भाजपा देशभर में मजबूत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88