दुकान के सामने गाड़ी खड़ी देख तमतमाए राय मेडिकल स्टोर संचालक ने हड़पी युवक की मोबाइल

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद मुख्यालय में एक मेडिकल दुकान के सामने गाड़ी खड़ी देख मेडिकल संचालक में उस युवक की पहले तो चारपहिया वाहन से चाबी निकाली और फिर जब गुस्सा शांत नहीं हुआ तो तमतमाए दबंग मेडिकल संचालक ने युवक की मोबाइल ही हड़प कर ली। बताया गया कि युवक का कसूर सिर्फ इतना था की दुकान के सामने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर बाल कटवाने बस स्टैंड स्थित एक सैलून में गया हुआ था। गौरतलब है कि तभी युवक को आता देख मेडिकल संचालक कानून को अपने हाथों में लेकर कानून का सबसे वफादार रखवाली करने वाला गुंडा समझ बैठा। मामला शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे की है, जहां सरेआम भरी बाजार गंदी-गंदी गालियां देते हुए राय मेडिकल संचालक ने युवक को खूब धमकाया। इस तरह मेडिकल संचालक की युवक के साथ सरेआम गुंडागर्दी करना, चारपहिया वाहन से चाबी निकालकर युवक की मोबाइल को बलपूर्वक हड़पना सिर्फ अनैतिकता व अमर्यादित ही नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था का सरेआम खुला उलंघन है। युवक ने बताया कि अगर गाड़ी खड़ी रहने से यातायात व्यवस्था सहित अन्य बाजार की व्यवस्थाएं अगर बाधित थीं, तो अपने आप को कानून का गुंडा कहने वाले राय मेडिकल स्टोर के संचालक डायल 112 या समनापुर थाने की पुलिस को सूचना देते। लेकिन दबंग राय मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा जिम्मेदार पुलिसिंग तंत्र को सूचना देने की वजह कानून को अपने हाथों में लेकर खूब गुंडागर्दी कर अपनी भड़ास निकाली। हालांकि राय मेडिकल संचालक की हेकड़ी तब निकली जब गलती का अहसास कर समनापुर थाने में स्वयं आकर मोबाइल को पुलिस के हवाले कर समझौता करना पड़ा।



