मनरेगा अंतर्गत हुए निर्माण कार्यों की लंबित मजदूरी भुगतान में आई तेजी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में मनरेगा अंतर्गत हुए निर्माण कार्यों की लंबित मजदूरी भुगतान में अब तेजी आई है। गौरतलब है कि सीईओ जिला पंचायत डिंडोरी के द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले की ग्राम पंचायत एवं जनपद स्तर पर संचालित मनरेगा निर्माण कार्यों की लंबित मजदूरी का भुगतान भारत सरकार द्वारा लगातार किया जा रहा है। बताया गया कि अब तक लगभग ₹4.34 करोड़ की श्रमिक मजदूरी का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह शेष लंबित भुगतान की प्रक्रिया में भी शासन स्तर पर निरंतर के साथ कार्य जारी है। प्रशासन द्वारा नियमित मॉनिटरिंग करते हुए भुगतान प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है, ताकि सभी श्रमिकों को समय पर उनका पारिश्रमिक मिल सके।



