हायर सेकंडरी स्कूल में महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल मोहगांव में मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बताया गया कि संस्थान द्वारा हायर सेकंडरी स्कूल में महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जहां छात्राओं एवं महिलाओं को मासिक धर्म (पीरियड्स) से जुड़ी सही जानकारी, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इसी तरह किशोरियों को नि;शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं संस्था से छबील सिंह बिलगर,बृजलाल क्षीरसागर एवं राम प्रसाद विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दर्जनों की संख्या में छात्राएं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


