शिक्षा गुरु का स्थानांतरण लोगों ने सम्मान के साथ किया विदा

जबलपुर दर्पण। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौरा के शिक्षक महेश कुमार की स्थानांतरण पर विदाई दी गई। उन्होंने 8 साल उच्च विद्यालय चौरा में योगदान किया था। सम्मान समारोह में मौजूद प.स.स.प हेमराज बी चौधरी ने कहा कि महेश कुमार एक कर्मठ, जुझारू, देश भक्त निष्ठावान शिक्षक हैं। उन्होंने अपने जीवन में समय और शिक्षा दान को अहम स्थान दिया। कितना दुखद क्षण है जब हम अपने श्रेष्ठ शिक्षक को विदा कर रहे हैं। महेश जी ने जो बच्चों जो ज्ञान दिया है उसके लिए धन्यवाद। सफलता के लिए आपके जुनून का कोई अंत नहीं है। हमेशा मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद; मुझे आपकी तरह के शब्दों और प्रोत्साहन की कमी खलेगी। सरपंच सुनील बिश्नोई, प्रिंसिपल जालाराम बिश्नोई तथा व्याख्याता सांवलाराम खींची ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हंसा राम पुरोहित तथा योगेश कुमार कर रहे थे। शिक्षा प्रेमी छोगा राम,भारमल बिश्नोई के अलावा अन्य शिक्षकों ने भी स्थानांतरण शिक्षक के व्यक्तित्व की प्रशंसा की। कार्यक्रम के आगाज में विद्यार्थियों ने संगीत हारमोनियम पर संगत कर स्कूली छात्रों के साथ स्वागत गान की मधुर पेशकश की। लोगों ने विशेष कुमार देकर सम्मानित किया।महेश कुमार ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का निरंतर परिश्रम उन्हें सफलता के नए आयाम देता है। जो विद्यार्थी रोजाना अध्ययन करते हैं, उन्हें इसका प्रतिफल अच्छे परिणाम के रूप में मिलता है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी दिया जाना आवश्यक है। इससे संबंधित विद्यार्थी का आत्मविश्वास बढ़ता है और दूसरे विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मैनें जो आपको पढ़ाया हैं उसका मान रखना। मौके पर सभी विद्यार्थी, स्टाप व रूड़ा राम मेघवाल,छोगा राम,जयंती सोलंकी, जगदीश बिश्नोई,शैतान साहू, ठेकेदार भागीरथ साहू,पी.एम बिश्नोई,शंकर चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।