प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कुलपति ने क्षय रोगियों को वितरित किया पौष्टिक आहार

टी.बी. हारेगा-देश जीतेगाा
जबलपुर दर्पण। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के सुअवसर पर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा, क्षय रोगियों के लिये पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन स्वयं क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार वितरण किया। आपने कहा कि टी. बी. के रोगियों को दवा के साथ-साथ पौष्टिक भोजन अति महत्वपूर्ण है। आज के दिवस में उन्होंने मानव सेवा सर्वोत्त्तम सेवा निरूपित किया। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए. के. सरावगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, खाद्य विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एस. शुक्ला, डॉ. अल्पना सिंह, डॉ. अनुभा उपाध्याय, डॉ. बंशीलाल साहू, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, आलोक दुबे एवं विभाग के वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।



