वटे्श्वर धाम क्रिकेट कप प्रतियोगिता का होगा आयोजन

जबलपुर दर्पण। युवाओं को मादक एवं नशीले पदार्थों, मोबाइल आदि से दूर कर खेल मैदान भौतिक क्रियाओं की ओर आकर्षित कुछ उद्देश्य से वटे्श्वर धाम समिति दिसंबर जनवरी माह में लगभग 15 दिन की वटे्श्वर धाम क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है इस प्रतियोगिता का यह सफलतम सातवां वर्ष है। जिसमें विजेता टीम को 31000/एक कप ओर उपविजेता टीम को 21000/ एक कप ओर प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच चुना जाता है प्रतियोगिता में भाग लिए प्रत्येक खिलाड़ी को उपहार दिया जाता है क्षेत्र भर की लगभग 50 टीमें हिस्सा लेते है और बरेला परिक्षेत्र के दर्शक प्रत्येक मैच में भारी संख्या में मौजूद रहते हैं बहुत सी न्यूज़ एजेंसी का अच्छा सहयोग रहता है।



