जात पात के बंधन तोड़ो भारत जोड़ो:कांग्रेस ने निकाली बिनेकी से पाटन तक यात्रा

बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल
जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। कांग्रेस से सांसद राहुल गांधी द्वारा कन्या कुमारी से निकाली जा रही भारत जोडो यात्रा के परिपेक्ष में पाटन ब्लाक कांग्रेस पार्टी द्वारा बधुवार को बिनेकी से पाटन तक भारत जोड़ो यात्रा लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ग्राम नूनसर, उड़ना, गुरु पिपरिया होते हुए पाटन पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस पार्टी के
बरगी विधानसभा से विधायक संजय यादव,मध्य विधान सभा से विधायक विनय सक्सेना, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम चौबे,भारत जोड़ों यात्रा का संचालन पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष ठा विक्रम सिंह,विवेक अवस्थी प्रभारी भारत जोड़ो यात्रा पाटन विधानसभा नित्यनिरंजन खपरिया पूर्व विधायक सिहोरा, शिवराम पटेल कार्यवाहक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल जिला पंचायत जबलपुर प्रदीप पटेल जिला पंचायत सदस्य बबुआ शुक्ला मुकेश रघुवर पटेल रितेश अग्रवाल संजय यादव बृजभान यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पाटन गुलाब यादव दुर्गेश पटेल शक्ति यादव जनपद सदस्य राकेश यादव जनपद सदस्य चतुर सिंह ठाकुर भेड़ाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत टिमरी में राकेश यादव जनपद सदस्य पाटन,राजेश पटेल,नीरज यादव के द्वारा किया गया इसी तरह सोनतलाई, नुनसर,रोसरा,उड़ना में भी कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया यात्रा के अंतिम पड़ाव में पाटन कमानिया चौराहे पर सभा करके केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए काग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए मंहगाई, बेरोजगारी,पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों एवं मंहगाई से किसान के साथ साथ आम जन परेशान है भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी के नेताओं,कार्यकर्ता के आलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सभी जनप्रतिनिधि एवं यात्रा में शामिल ग्रामीणों का आभार प्रदर्शन पूर्व जनपद अध्यक्ष ठा विक्रम सिंह ने किया





