जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रशिक्षण सम्मान कार्यक्रम का हुआ सफल

जबलपुर दर्पण। जिला निर्वाचन कार्यालय जागरूकता समिति कलेक्ट्रेट द्वारा स्वीप गतिविधी के अंतर्गत जबलपुर जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त महाविद्यालय के प्राचार्य, निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारियों, महाविद्यालय कैंपस पृभारी के लिये महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नमः शिवाय अरजरिया अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर , ड़ा ए सी तिवारी अग्रणी महाविद्यालय जबलपुर एवं सदस्य मतदाता जागरूकता समिति प्रमोद श्रीवास्तव ड़ा जगेश खरे मतदाता जागरूक समिति एवं ड़ा नीलेश पांडेय संयोजक कार्यक्रम एवं प्राचार्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती जी के पूजन के साथ किया गया सोम्या त्रिपाठी सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई स्वागत सम्मान के पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा पर जिला समन्वय मतदाता जागरूकता समिति के श्री प्रमोद श्रीवास्तव ने प्रकाश डाला कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री नमः शिवाय अर्जरिया अपर कलेक्टर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने मत का प्रयोग कर भारत देश के जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज सभी को निभाना चाहिए निर्वाचन कार्यों में सहयोग करें एवं आगे आएं साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित युवा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया इसी क्रम में डॉ ए सी तिवारी प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय द्वारा भी अपने विचार साझा किए गए एवं मतदान को प्रमुखता से किए जाने पर अपने विचार व्यक्त किए गए तत्पश्चात कार्यक्रम में प्रमोद श्रीवास्तव एवं डॉ गणेश खरे द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में यह स्वीप से संबंधित समस्त गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया एवं समस्त प्रतिभागियों के लिए खेल भी आयोजित किए गए कार्यक्रम का संचालन डॉ श्वेता द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन डॉ निलेश पांडे प्राचार्य संयोजक महाविद्यालय द्वारा किया गया महाविद्यालय की ओर से डॉ संजय राठौड़ द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेट का विशेष योगदान रहा जिन्होंने कार्यकर्ता के रूप में समस्त कार्यक्रम का सफल करने में महती भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88