पेटिंग वर्क के जरिए बटोर रहे वाहवाही , स्पेशल थीम पर किया आर्ट वर्क

जबलपुर दर्पण। हाई एजुकेशन लेकर मल्टीनेशनल कंपनी में या सिविल सर्विसेस की प्रिप्रेशन कर अच्छी गवर्नमेंट जॉब की ख्वाहिश को कुछ यंगस्टर्स अपने हुनर से भी पूरा कर रहे हैँ | ऐसे युवाओं के लिए उनका काम ही पैशन है | रंग औंर कूची से कल्पनाओं को आकार देते इन यूथ का टैलेंट दिनोंदिन निखर रहा है |पिछले कुछ सालों में जिले में कॉम्पिटीशन एग्जाम की तैयारी , अच्छे कोर्स के अलावा आर्ट फील्ड की तरफ भी युवाओं को रूझान बढ़ा है , जिसमें करियर को लेकर प्रबल संभावनाएं हैं | कोई खास मौकों पर थीम बेस्ड पेंटिंग बनाकर अपना जौहर दिखा रहा है , तो कोई स्पेशल डे या ओकेजन पर महीनों तक पेंटिंग वर्क कर रहा है |
समारोह में अना की बनी पेंटिंग को देख सभी अना की कला के मुरीद हो गए | पहल संस्था के अध्यक्ष सुशील वर्मा , अत्रपूर्णा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित छगन हनवत , श्री सनोडिया ,विकी पटेल ,प्रणय श्रीवास्तव और योगाचार्य भजेंद्र चौधरी ने अना के हुनर को सम्मानित किया।
कंटगी की रहने वालीं कॉलेज स्टूडेंट आंचल चौधरी भी पेंटिंग बनाने में माहिर हैं | उन्होंने हाल ही नगर के सांईं मंदिर में बड़े कैनवास पर बनी सांईं बाबा की पेंटिं ग भेंट की है | आंचल इससे पहले भी महाशिवरात्रि , नवदुर्गा पूजा सहित अन्य त्योहारों पर गॉड थीम पर कई अट्रैक्टिव पेंटिंग बना चुकी हैं | फरवरी 2022 में आंचल ने महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के मोती गार्डन में बैठकर करीब एक हफ्ते में भगवान शिवजी की पेंटिेग बनाई थी | आंचल को नेचर के बीच बैठकर पेंटिंग करना पसंद है |
रामगली , बालाघाट में रहने वाली 19 साल की अना श्रीवास्तव इंदौर से एनीमेशन डिजाइनिंग का चार वषींय कोर्स कर रही हैं | इंटरनेशनल योग डे पर उन्होंने 20 बाय 30 साइज के कैनवास पर योग गुरू रामदेव बाबा की ऑइल पेंटिंग बनाई और वारासिवनी में आयोजित योग शिविर में गिफ्ट किया | अना ने बताया कि उनका बचपन से क्रिएटिव आर्ट की तरफ रूझान रहा है |कल्पनाओं को रंगों से आकार देना उन्हें अच्छा लगता हैं | इसकी इंस्पीरेशन उन्हें पापा सत्येंद्र भावना श्रीवास्तव से मिली , जो पत्थर और कांच पर खुदाई कर क्रिएटिव वर्क करते हैं |



