शहर के सार्वजनिक शौचालयों में श्रमदान कर चलाया गया स्वच्छता सेवा सप्ताह अभियान

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता सेवा अभियान लगाजार जारी है। यह अभियान नगर निगम द्वारा प्रभारी आयुक्त महेश कुमार कोरी के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि आज शहर के विभिन्न सार्वजनिक शौचालयों में जनसहयोग से स्वच्छ शौचालय अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में शौचालयों की सफाई के साथ-साथ शौचालय संरक्षक को प्रशिक्षण भी दिया गया तथा उसके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया, साथ ही पार्षद श्री शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी द्वारा शौचालय का निरीक्षण किया गया। इस अभियान में संभाग क्रमांक 12 बाल गंगाधर तिलक वार्ड के पार्षद श्री शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, संभाग क्रमांक 11 जवाहर लाल नेहरू वार्ड के पार्षद श्रीमती रंजना रंजू ठाकुर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल जैन, अनिल बारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक धर्मेन्द्र राज, अतुल रैकवार, आनंद राव, पोले राव, हिटलर आर्खेल तथा एच.एम.एस. से मोहित पटेल, देव पाठक उपस्थित हुए।



