सब्जी की उधारी मांगने पर महिला के पति ने सब्जी ठेला लगाने वाले पर किया चाकू से जानलेवा हमला

जबलपुर दर्पण नप्र। विजय नगर थाना अंतर्गत सब्जी की उधारी मांगने पर महिला के पति ने सब्जी का ठेला लगाने वाले पर चाकू से किया जानलेवा हमला विजय नगर थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार साई कालोनी संचार नगर निवासी सुखलाल साहू ने विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कालोनियों मे घूमकर सब्जी बेचता है एवं शाम को दीनदयाल चौराहा पचौरी पेट्रोल पम्प के सामने ठेला लगाकर सब्जी बेचता है उसकी दुकान से सरोज चौधरी सब्जी उधार लेकर जाती थी,पिछले महीने उसने सरोज को फोन लगाकर उधारी का पैसा मांगा था तब सरोज चौधरी के पति मनोज चौधरी उस पर शंक करने लगा कि तुम मेरी पत्नी को फोन क्यों करते हो। आज सुवह 7-30 बजे वह सब्जी का ठेला लेकर कचनार सिटी की तरफ जा रहा था जैसे ही घड़ी चौक के पास पहुॅचा तभी मनोज चौधरी पीछे से आया और चाकू से दाहिने जांघ में हमला कर चोट पहुॅचा दी एवं गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। रिपेार्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



