जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
डॉ संजय चौधरी बने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष साँसद वीडी शर्मा,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की सहमति एवँ भाजपा जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर की अनुशंसा पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी ने डॉ संजय चौधरी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जबलपुर महानगर का जिला संयोजक नियुक्त किया है।
डॉ चौधरी की नियुक्ति पर सभी जनप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।



