आदतन अपराधी द्वारा बंध पत्र का उल्लंघन करने पर:एसडीएम रांझी ने 122 जाफोै के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल

जबलपुर दर्पण नप्र। बेलबाग थाना प्रभारी सुश्री प्रियंका केवट से मिली जानकारी अनुसार संजय उर्फ संजू सोनकर पिता जयराज सोनकर उम्र 36 वर्ष खटीक मोहल्ला निवासी एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति हैेैं, जिसके विरूद्ध 12 अपराध पंजीबद्ध है। आपराधिक रिकार्ड को देखते हुये संजय उर्फ संजू सोनकर की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अनुविभागीय दण्डाधिकारी रांझी के समक्ष धारा 122 जाफोै के तहत कार्यवाही कर आरोपी का गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेश के परिपालन में आज दिनॉक 1-10-2022 को संजय उर्फ संजू सोनकर को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल मे निरूद्ध कराया गया है।



