राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ,पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। शहर कांग्रेस के तत्वधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष महापौर जगत बहादुर द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए सत्य अहिंसा सत्याग्रह के माध्यम से देश को आजाद कराया और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करते हुए उन्होंने देश में जवानों और किसानों के महत्व के आधार पर देश की विकास के लिए नीव रखी आज के दिन कांग्रेस जनो ने देश के दोनों लाडले सपूतों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष महापौर जगत बहादुर पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया विधायक विनय सक्सेना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रभान राय कैलाश तिवारी टीकाराम कोष्टा- सतीश तिवारी श्रीमती कमलेश यादव रेखा विनोद जैन इंदिरा पाठक तिवारी विवेक अवस्थी शिव नामदेव अनुराग गढ़वाल रूपेंद्र पटेल झलले लाल जैन मनीष पटेल मनोज सेठ मीनाक्षी स्वामी अनुराग गढ़वाल गीता शरद तिवारी गुड्डू नवी आरिफ बेग पलास मजूमदार आदि माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

