गांधी शास्त्री के बताएं सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

जबलपुर दर्पण। आज अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जबलपुर एनएसयूआई जिला इकाई द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रघुपति राघव राजा राम का संकीर्तन कर गांधी चौपाल लगाई।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सागर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अदनान अंसारी एवं छात्रनेता शफी खान ने कहा कि जिस प्रकार गांधी जी ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ दांडी यात्रा निकाल कर जन जागरण अभियान चलाया था ठीक वैसे ही राहुल गांधी भी वतर्मान भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ, बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं का उत्पीडन, यूरिया खाद घोटाला, पोषण आहार घोटाला, कुशासन, कुपोषण आदि बिन्दुओं के खिलाफ 3570कि मी की पदयात्रा पर निकले हैं। उनको जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। आज हम सभी गांधी शास्त्री जयंती पर संकल्प लेते हैं कि उनके सिद्धांतों पर चलकर देश को मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर सागर शुक्ला, देवकी पटेल, अदनान अंसारी, अपूर्व केसरवानी, एजाज अंसारी, शफी खान, प्रतीक गौतम, वाजिद कादरी, अंकित कोरी, सैफ अली, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



