कर्मचारियों की जी.आई.एस कटौती राशि बड़ाई जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में प्रदेष के कर्मचारियों की समूह बीमा योजना के अन्तर्गत तृतीय कर्मचारियों से 200रू प्रतिमाह काटा जा रहा है जो की न्यूनतम राशि है जिसके तहत कर्मचारियों का बीमा सिर्फ दो लाख रूपये होता है जो कि आज के इस मंहगाई के दौर में बहुत कम है। अतः कर्मचारियों की समूह बीमा राषि प्रतिमाह बड़ा कर 1000रू किया जाना चाहिए। क्योंकि जितनी न्यूनतम राषि कर्मचारियों की काटी जाएगी उतनी ही न्यूनतम राशि का बीमा हो पाएगा। परंतु यदि 1000रूप्ये प्रतिमाह काटे जाते हैं तो कर्मचारियों का दस लाख का बीमा किया जा सकता है।
संघ ने आगे बताया कि समूह बीमा योजना राषि कर्मचारियों के वेतन से काटी जाती है यदि 1000रू राषि कर्मचारियों के खाते से काटी जाती है तो इससे सरकार पर किसी प्रकार का वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। और भविष्य में यदि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटती है तो उन्हे कर्मचारी समूह बीमा योजना के तहत दस लाख रूप्ये मिल सकते हैं जो उनके आश्रितो के लिए एक बड़ा सहारा होगी।
संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, एनोस विक्टर, हेमंत ठाकरे, राजकुमार यादव, विनय रामजे, गुडविन चाल्र्स, गोपीषाह, रऊफ खान, मकसूद कादरी, सतीष त्रिपाठी, योगेष ठाकरे, फिलिप अन्थोनी, वीरेन्द्र श्रीवास, मुन्नालाल कतिया, आशाराम झारिया, राजेश सहारिया, रामकुमार कतिया, समर सिंह ठाकुर, त्रिलोक सिंह, मुकेश चंदेल, लछमी कुशवाहा, विजय मिश्रा, अनूप मरकाम, सुनील झारिया, उमेश ठाकुर, रवि जैन, शरीफ अंसारी, वसुमुद्दीन, मनोज मेटकर, महेन्द्र प्रधान, अशोक परस्ते, एस.बी.रजक, भागीलाल वर्मन, ए.जोसफ, अनूप डाहट, डी.आर.बेलवंशी, नीलेश खरे, आदि ने मुख्य मंत्री महोदय से मांग की है कि कर्मचारियों की समूह बीमा योजना राशि दस लाख रूप्ये की जाए।



