कवि कोकिल विद्यापति स्मृति पर्व मनाया

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी में रह रहे प्रवासी मैथिल समाज, मिथिला मैथिल मंच जबलपुर के तत्वाधान में कवि कोकिल विद्यापति स्मृति पर्व समारोह जेके सेलिब्रेशन सदर में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सभी मिथिलावासी अपने पारंपरिक वेशभूषा धोती कुर्ता, पाग में पहुंचे और सभी महिला पुरुषों ने अपनी अपनी एक से एक प्रस्तुतियां मंच पर दी जिसमें पदाधिकारीगण संरक्षक श्रीकांत झा, अध्यक्ष श्रीनारायण झा (भोला), सचिव मनोज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं संस्थापक सदस्य सरोज झा, संजय मिश्रा, भोगी ठाकुर, हीराकांत महाराज, पवन झा, धीरेंद्र झा, उदय पाठक, मानेश्वर यादव, केएन चौधरी, वाणी झा, रंजना झा, पिंकी मिश्रा, अनुपमा श्रीवास्तव, रंजू झा, भारती ठाकुर, बबीता झा, प्रभा झा,मालती झा, शिवा चौधरी एवं अन्य का योगदान रहा।



