आशीष दुबे जबलपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किए गए अपने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष दुबे को जबलपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष प्रभात साहू के नेतुत्व में नगर संगठन ने अपनी खुशी जाहिर की है एवं एक कार्यकर्ता को सम्मान देकर प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है!!
कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर आशीष दुबे के जबलपुर लोकसभा के प्रत्याशी घोषित होते ही सम्पूर्ण लोकसभा के कार्यकताओं ने अपनी खुशी जाहिर की है विदित हो कि आशीष दुबे प्रदेश मंत्री बनने के पूर्व जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं!! कल भाजपा कार्यालय में मिट्ठान वितरण भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी आशीष दुबे जी कल 3 मार्च को दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे भारतीय जानता पार्टी महानगर की तरफ से आतिसबाजी व मिठाई वितरण किया जाएगा ।



