शासन की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे

जबलपुर। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना एवं मध्य प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत आज पात्र हितग्राहियों को चेक प्रदान किए गए। सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने दशहरा मैदान रायसेन से सभी हितग्राहियों के खातों में राशि भेजी। आज एक ही दिन में अनुग्रह सहायता योजना के 15948 प्रकरणों में 345.59 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया गया जिसमें जबलपुर के 805 हितग्राहियों को लाभान्वित कर 17.02 करोड़ रूपये की राशि का वितरण किया गया। केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि हितग्राहियों को संकट के समय संबल मिले इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं योजनाएॅं। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को सभी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि परिवार का सहारा अब सरकार बन रही है, अब परिवार के साथ सरकार खड़ी है एवं जिन्हें भी अभी लाभ नहीं मिला उन्हें जल्द ही योजनाओं के प्रावधानों के अनुरूप लाभ दिलाया जाएगा।
इसके पूर्व मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, विनय सक्सेना, निगमाध्यक्ष रिंकू विज, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारियों जिसमें कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी, अपर कलेक्टर एवं निगमायुक्त शेर सिंह मीणा, अपर आयुक्त महेश कुमार कोरी, आर.पी. मिश्रा, सहायक आयुक्त श्रीमती अंकिता जैन, संभव अयाची, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, योजना प्रभारी इन्द्र कुमार वर्मा, श्रम कल्याण अधिकारी आदेश मिश्रा आदि की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से चेक भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, विनय सक्सेना, निगमाध्यक्ष रिंकू विज, ने प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सभी वर्गों की समान रूप से चिंता की जा रही है एवं उनके सुख-दुख में सरकार सहभागी बनकर सभी वर्गों का ध्यान रख रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना हो या फिर मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजना सभी के माध्यम से पात्र परिवारों को योजना का लाभ देकर अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत हित लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर योजना के अंतर्गत अनुग्रह राशि अथवा हितलाभ पाकर हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे एवं उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर काफी संख्या में हितग्राहीजन आदि उपस्थित थे।



