महापौर ने मां नर्मदा को गंदे नालों से मुक्त कराने की योजना पर शीघ्र काम चालू कराने अधिकारियों को दिए निर्देश

जबलपुर। अति महत्वाकांक्षी मां नर्मदा सीवर परियोजना की महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आज पहले समीक्षा की फिर अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर वस्तुस्थिति को भी नजदीक से देखा और अधिकारियों को निर्देशित किया कि मां नर्मदा में मिलने वाले सभी गंदे नाले को बंद कराने हेतु कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराएं।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आज अधिकारियों के साथ ग्वारीघाट, उमाघाट, नाव घाट,खाड़ीघाट के साथ अन्य घाटों का भी सघन रूप से निरीक्षण किया।इस मौके पर उन्होंने तकनीकी अधिकारियों से कहा कि ये प्रोजेक्ट हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।माँ नर्मदा को हर हाल में प्रदूषण मुक्त करना है इसलिए आप सभी तकनीकी अधिकारी इस ओर विशेष फोकस कर इस काम को प्राथमिकता से करें।
महापौर ने निरीक्षण के अवसर अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी ली और सभी प्रचलित विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय अपर आयुक्त महेश कुमार कोरी,कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, सहायक यंत्री संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।



