गौरक्षा पदाधिकारियों ने मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़कर किया,पुलिस के हवाले

जबलपुर दर्पण नप्र। जबलपुर कटनी राष्ट्रीय हाईवे पर रात्र के समय विश्व हिन्दू परिषद ब बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा मवेशियों से भरा कंटेनर को पकड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बेजुबान मवेशियों में भैंस के नथुने पर रस्सियाँ बांधकर बेरहमी से कंटेनर में भरकर ले जाया जा रहा था। इस कंटेनर में मवेशियों के होने की खबर लगते ही गौ रक्षा समिति के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने तेज रफ्तार भाग रहे कंटेनर का पीछा किया।नेशनल हाईवे 30 मोहतरा टोल प्लाजा पर कंटेनर को पकड़ लिया। मामले की जानकारी तत्काल गोसलपुर पुलिस को दी जिस पर गोसलपुर पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और वाहन को अपने कब्जे में लेकर मवेशियों सहित थाने ले आए। फिलहाल गौरक्षा समिति के पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में लग गई। गोसलपुर पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे 30 पर कंटेनर क्रमांक एनएल 01 एल 9950 में मवेशी भरे होने के शक पर गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने वाहन का पीछा किया। समिति के पदाधिकारियों को तेजी से वाहन के पीछे आता दे वाहन का चालक और तेजी से कंटेनर को भगाने लगा। आखिरकार मोहतरा टोल प्लाजा पर गौरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने वाहन को रोक लिया। कंटेनर को जैसे ही खोला गया उसके अंदर करीब 30 भैंसों के नथुने बेरहमी से रस्सी से बंधे मिले साथ ही कुछ पर सफेद पट्टी वाले की संख्या व भूसे की तरह कंटेनर में रखा गया था। गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने तुरंत मामले की जानकारी गोसलपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर गोसलपुर थाने में खड़ा करा लिया गया हैं। साथ ही गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किए जाने की तैयारी चल रही थी।इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष संत कुमार पटेल, जिला संगठन मंत्री नितेश खरिया,जिला बाल उपासना प्रमुख जितेन श्रीवास, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा परिहार,खंड मंत्री अमित सिंह लोधी सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पद अधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।







