अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कट्टे से फायर कर,युवक को जख्मी कर भागे आरोपी:मामला दर्ज, आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पुरानी रंजिश के चलते पनीर लेने जा रहे 21 वर्षीय युवक पर देशी कट्टे से फायर कर युवक पर प्राणघातक हमला करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। अधारताल थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार शुभम बर्मन निवासी नई बस्ती परियट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर से पैदल इमलिया पनीर लेने जा रहा था तभी इमलिया मोड़ के आगे पहॅुचा उसी समय 2 मोटर सायकल में कृष्णा यादव , रूपलाल यादव, राहुल यादव, भूरा यादव आये आपसी विवाद में इनके खिलाफ उसकी बहन ने थाना पनागर में रिपोर्ट की थी इसी बात की रंजिश के चलतेचारों एक राय होकर गाली गलौज करने लगे,उसने गालियां देेने से मना किया तो चारों मोटर सायकल से उतारकर मारपीट करने लगे तभी कृष्णा यादव ने जान से मारने की नियत से कट्टे से उस पर गोली चला दी वह झुक गया तो गोली उसे वायें हाथ में लगी कृष्णा यादव ने जान से मारने की नियत से कट्टे से गोली चलाकर प्राणघातक चोट पहुॅचाया दी रिपोर्ट पर आरोपी कृष्णा यादव, रूपलाल यादव, राहुल यादव, भूरा यादव के विरूद्ध धारा 294, 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटित हुई घटना को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों एवं अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88