अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

धनगवां गांव के 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी

जबलपर दर्पण नप्र। जिले की सीमा से लगे धनगवां गांव में मंगलवार देर रात एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगा ली। जानकारी परिजनों को उस वक्त लग पाई जब बडे भाई विष्णु ने खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में गए छोटे भाई को फांसी के फंदे पर लटका देख घर में चीख पुकार मच गई आवाज सुनकर माता पिता भी तुरन्त पहुंचे और वे भी देखकर दंग रह गए। मामले की जानकारी जैसे ही सुबह पुलिस को लगीं मौके पर पहुंचकर युवक के शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा भिजवाया गया। सिहोरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम धनगवां निवासी श्यामलाल झारिया का पुत्र दिनेश उर्फ दिन्नू झारिया (22) मंगलवार रात करीब 9 बजे के लगभग अपने कमरे में था। इस बीच दिनेश के बड़े भाई विष्णु को मां पार्वती बाई ने खाना खाने के लिए बुलाने भेजा। विष्णु जैसे ही उस कमरे में पहुंचा तो देख दंग रह गया।

फांसी में लटका देख निकली चीख पुकार – माता पिता देख हेरान कमरे में दिनेश ने फांसी का फंदा बनाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। यह दृश्य जिसने भी देखा वह दंग रह गया पिता श्यामलाल और मां पार्वती कमरे में एक ही टक निहार रहें थे इस घटना की सूचना बड़े भाई विष्णु ने तुरंत सिहोरा पुलिस को दी।

गाव के लोगों ने बताया मजदूरी करता था पूरा परिवार- स्थानीय जानकारी के मुताबिक घर में मृतक दिनेश उसका बड़ा भाई विष्णु मां पार्वती और पिता श्यामलाल झारिया मजदूरी करते थे। मजदूरी से ही पूरे घर का खर्च चलता था। दिनेश ने आखिर किन कारणों से फांसी लगाई इसका पता नहीं चल सका है पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के शव को सौपकर जाच शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88