सिहोरा तहसील के भनपुरा गांव मे बलवा:दर्जनभर से अधिक लोग घायल

जबलपुर दर्पण नप्र। जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भनपुरा ग्राम में मंगलवार की रात्रि 10:30 बजे के लगभग गाव के लोगों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि एक दर्जन से अधिक लोगों के ऊपर हमला कर लहू-लुहान कर दिया। घटना को लेकर गाव के लोगों में नाराजगी है। देर रात कुछ लोगों का पुलिस ने सिहोरा अस्पताल में मुलायजा कराया और कुछ का मझगवा में। घटित हुई घटना को लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर बलवा का अपराध दर्ज किया गया हैं।
क्या था मामला – विगत कुछ माह पहले ग्राम पंचायत से वार्ड मेम्बर चुनाव को लेकर रंजिश बताई जा रही है। ताजा मामला सामने आने पर लोगों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गाव के रहने वाले सीधे साधे राकेश पटेल नाम के युवक पर झूठे आरोप लगाते हुए गाली ग्लौज कर गाव से निकालने की दी जा रही थी धमकी।
मझगवा थाना क्षेत्र के भनपुरा गाव का मामला – ग्राम भनपुरा के लोगों ने बताया कि परिवार की मंगलवार रात्रि 10:30 बजे के लगभग गाव में दबंग मालगुजार कहे जाने वाले विवेक वेस,अभय वेस,सोनू वेस व अन्य लोगों के साथ मिलकर पहले तो गाव की महिला का हाथ पकड़ा वही लोगों के साथ मारर्पीट करने का लगाया गया आरोप। घटित हुई घटना को लेकर मझगवा थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुच कर मामले को गम्भीरता से लेते हुए घायलों को शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा में मुलयाजा कराया और अन्य लोगों के साथ पूछताछ की गई है।
दो पक्षों में हुये बवाल में घायल हुए एक दर्जन से अधिक लोग – भगवन्दास पिता रमेश यादव,सुनील पिता रामजी कुशवाहा आदित्य उर्फ राजा पिता महेंद्र दाहिया,सुमन्त रानी पति रोहणी कोल, शिवनाथ पिता रामभरोसे कोल का कराया उपचार।
पीड़ित परिवार के सदस्य – ग्राम भनपुरा निवासी भोले भाले युवक राकेश पटेल सहित अमित पटेल, दुर्गा यादव, राहुल दुबे, हरछट कोल, संदीप कोल, रज्जू पटेल, मनीष कोल, हिमेश कोल के साथ अन्य लोगों का मुलायाजा न होने से ग्रामीण नाराज होकर मझगवा थाना में जाकर हंगामा कर दिया।
दिनभर घनघनाता रहा थाना प्रभारी का मोबाइल फोन- रात्रि में हुये बलवा को लेकर दूसरे दिन पीड़ित परिवार के सदस्य की सुनवाई नहीं होने को लेकर जनप्रतिनिधि से लेकर सहयोगियों के लगातार फोन थाना प्रभारी के पास लगातार आ रहे थे। पीड़ित परिवार राकेश पटेल के ऊपर किया गया था जान लेवा हमला लेकिन अधेरे में किसी अन्य व्यक्ति के सिर में लगीं गम्भीर चोटे। दूसरे पक्ष ने कहा कि अगर तुम अपनी जान की परवाह करते हो तो गाव छोड़कर चले जाओ।कुछ समय पहले भी पीड़ित ने गाव में अवेध शराब के कारोबारी की शिकायत की थी। जिस पर गाव में नशा करने वाले लोगों में खुनस बनी हुई थी।


