शासकीय कन्या महाविद्यालय रांझी में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस कार्यक्रम का शुभारंभ

जबलपुर दर्पण । शासकीय कन्या महाविद्यालय रांझी में शासन के पत्र क्रमांक के अनुसार तीन दिवसीय हार्टफुलनेस कार्यक्रम का शुभारंभ 25 सितंबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वीणा बाजपेई ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छठवीं बटालियन जबलपुर के विक्रम सिंह रहे। इस अवसर पर छठवीं बटालियन के आरक्षक सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, रसायन विज्ञान की प्राध्यापक श्रीमती अंजू चौबे, चीफ जनरल मैनेजर राकेश चौबे एवं जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती सुमी सुनेने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधुरी सिंह, प्रभारी NSS द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विक्रम सिंह ने छात्राओं को पुलिस सेवा में कैरियर निर्माण हेतु प्रेरित किया और उपयोगी जानकारी साझा की। डॉ. अंजू चौबे ने ध्यान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्वयं को जानने एवं योग-ध्यान के माध्यम से जागरूक होने के उपाय बताए। आरक्षक सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने छात्राओं को ध्यान करने की सही विधि समझाई और 30 मिनट का ध्यान सत्र कराया।
पहले दिन आयोजित इस हार्टफुलनेस एवं योग कार्यक्रम में कुल 85 छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों में डॉ. जरीना जॉन चौधरी, डॉ. उमेश कुमार दुबे, डॉ. वीणा श्रीवास्तव, श्रीमती रेणु बाला घई, डॉ. दीपेंद्र यादव, डॉ. बीना शर्मा, डॉ. अंकिता पांडे, डॉ. नीलिमा राय, डॉ. सपना श्रीवास्तव एवं श्रीमती स्वाति मिश्रा सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।


