ट्रांसफर के बाद अतिशेष शिक्षकों में हड़कंप

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त महामोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश में सबसे बड़ा विभाग शिक्षा विभाग है। ऑनलाइन आवेदन मंगवाकर ट्रांसफर भी कर दिए गए परन्तु गंभीरता से विचार कर विस्तृत सर्वोपयोगी कार्ययोजना बनाये बिना ही ट्रांसफर कर दिए गए। अनेको बार सक्षम अधिकारीयों से चर्चा की गयी,पत्राचार भी किया गया और तो और दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञप्ति निकाल कर जिम्मेदारों को सूचित करने का अथक प्रयास किया गया कि शैक्षणिक व्यवस्था में रचनात्मक सुधार के लिए सर्वप्रथम विद्यालयों में दर्ज बच्चों की संख्या औऱ उन विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों की सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित की जावे फिर नियमानुसार जिस विद्यालय में दर्ज बच्चों की संख्या के अनुपात में यदि शिक्षकों की संख्या अधिक हो तो उन्हें अन्यत्र विद्यालय जहाँ शिक्षक कम औऱ विधार्थियो की संख्या अधिक हो उनमें समायोजित किया जाये परन्तु अतिशेष शिक्षकों को मनपसंद शाला चयन का अवसर अवश्य दिया जाये। महामोर्चा के स्टेनली नॉर्बट,दिनेश गौड़, राकेश श्रीवास,धनराज पिल्लै,रॉबर्ट फ्रांसिस,प्रदीप पटेल,राजकुमार यादव,श्याम रजक,सुधीर पॉवेल उपस्थित रहे।



