जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलाई शपथ

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय एकता के पुरोधा लौह पुरूष भारत के प्रथम गृह मंत्री ’स्व. श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल’ की जयंती को जबलपुर पुलिस द्वारा ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाया गया। इस के अवंसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में प्रातः 11 बजे ’पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)’ द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गयी तत्पश्चात ’पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज परमार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/ नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री तुषार सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी, सूबेदार अश्वनी पटेल की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर मार्चपास्ट को रवाना किया गया। मार्चपास्ट में समस्त थाना प्रभारी शहर तथा जिला बल के लगभग 150 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। मार्चपास्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना होकर मालगोदाम, हाईकोर्ट चोैक, घंटाघर होते हुये राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का संदेश देते हुये पुलिस कन्ट्रोल रूम जबलपुर में समाप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88