ट्रक की चपेट में आया 7 वर्षीय मासूम:घायल को ग्रामीणों की मदद से भेजा जबेरा अस्पताल

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जबलपुर जिले की सीमा से लगे सिग्रामपुर ग्राम जिला दमोह के जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुरुवार की सुबह मिनी ट्रक ने 7 वर्षीय मासूम के पैरों पर ट्रक का टायर चढने से गंभीर अवस्था में 108 की सहायता से जबेरा ले जाया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह से जबलपुर जा रहे आईशर ट्रक क्रमांक UP80 GT3161 जो दमोह से जबलपुर जा रहा था तभी अचानक सिंग्रामपुर के टगरा मोहल्ला मे अपने पिता के साथ गाय छोड़ने जा रहे बच्चे को पीछे से टक्कर मार दी जब तक बच्चा समल पाता ट्रक के पीछे वाला टायर पैरों पर चढ़ गया जिससे मासूम बालक को गंभीर अवस्था में जबेरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पारस मणि चक्रवर्ती उम्र 7 वर्ष पिता सुरेंद्र चक्रवर्ती अपने पिता के साथ गाय छोड़ने जा रहा था तभी पीछे से ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया ग्रामीणों ने आनन-फानन में तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने घायल बच्चे को उपचार के लिए 108 कि मदद से जबेरा पहुंचाया वही ट्रक को जप्त कर प्रकरण दर्ज कर आगे कि कार्रवाई की जा रही है !




