ग्राम गधेरी में चंडी मेला का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। ग्राम गधेरी में नवमी को चंडी मेला का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें ग्रामीणों क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर लुफ्त उठाया कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष दादा जगदीश यादव एवं कार्यालय प्रभारी राम मोहन यादव तथा जिला अध्यक्ष जबलपुर विजय यादव के निर्देशानुसार ग्रामीण अध्यक्ष रामकुमार यादव ने बुजुर्गों का तिलक बंधन कर सम्मान किया एवं छोटे भाइयों को भी स्नेह वंदन किया कार्यक्रम में चंडी माता की पूजा के उपरांत अहीर नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें दर्शकों का मन मोह लिया हमारे ग्राम के बुजुर्गों ने दीपावली के दोहे गाकर समा बांध दिया कार्यक्रम में कपूरचंद यादव श्याम लाल यादव गिलासी प्रसाद यादव सुरेश पंडा बाला यादव कोमल यादव बालबोध यादव राजा पहलवान मग्गू कक्का ओमकार सीताराम यादव गौतम पहलवान वकील यादव कैलाश यादव संतोष यादव भाई लाल यादव रवि यादव मोहन यादव मनीष यादव चंदू यादव एवं बड़ी तादाद में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने उपस्थित होकर सफल आयोजन की बधाई दी कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष रामकुमार यादव ने किया।



