गुरु नानक ने विश्व बंधुत्व का पैगाम दिया : ज्ञानी मनमोहन सिंह

हर्ष उल्लास और आस्था के साथ मनाई गई श्री गुरु नानक जयंती
जबलपुर दर्पण। समग्र विश्व में इंसानी भाईचारा मानवता और विश्व शांति का इलाही पैगाम देने वाले सिख संप्रदाय के प्रवर्तक पैगंबर जगद्गुरु श्री गुरु नानक देव जी का553 वां प्रकाशोत्सव गुरु पर्व आज सदर स्थित गैरिसन मैदान में पूर्ण श्रद्धा भक्ति हर्ष और उल्लास के साथ सिख धर्मावलंबियों द्वारा मनाया गया
इस मौके पर भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हुजूरी रागी जत्था भाई जगदीप सिंह राजेवाल एवं रागी जठा भाई अवतार सिंह होशियारपुर ने समसामयिक गुरुवाणी शबद कीर्तन सतगुरू नानक परगटेया मिटी धुंध जग चानन होया एवं नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार आदि गुरबाणी शबद कीर्तन के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी का यश अर्चन किया। माता गुजरी महाविद्यालय एवं श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा विद्यालय की छात्राओं ने भी समवेत स्वर में मनोहारी शबद पेश कीये।
यहां गुरु का लंगर दिनभर वितरित किया गया जिसमें हर वर्ग धर्म और जाति के श्रद्धालुओं ने एक ही पंगत में प्रसाद ग्रहण कर सर्व धर्म सौहार्द की अनूठी मिसाल कायम की।
इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष लंबी कतारों में लगकर मत्था टेका और मन की मुरादे मांगी। अपराह्न 3:00 बजे सरबत के भले की विशेष अरदास प्रार्थना के साथ कड़ा प्रसाद का वितरण किया गया। प्रकाश उत्सव पर परस्पर बधाइयों का दौर रात भर चलता रहा। रात्रि 12:00 बजे आरती के साथ प्रकाश उत्सव का सोल्लास समापन हुआ। इस अवसर पर गुरुद्वारा महाकाल के प्रधान प्रताप सिंह विरदी एवं महासचिव गुरुदेव सिंह रील ने सांसद राकेश सिंह महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सीना की जनरल ऑफिसर इन कमांड एमबी एरिया एम के दास राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मीकि विधायक अशोक रोहाणी पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट पार्षद लवली आनंद संजय सेठ सहित नगर के समस्त गुरुद्वारों के प्रधान गण एवं विभिन्न सेवादारों को अभिनंदन पत्र एवं विशाल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह नागी एवं आभार प्रदर्शन गुरुदेव सिंह रील ने किया। आयोजन की सफलता में गुरु पर्व कमेटी विभिन्न सेवादारों एवं खालसा स्कूल की शिक्षिकाओं एवं छात्रों का विशेष योगदान रहा।
उपनगरीय क्षेत्र खमरिया में भी प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया इसी प्रकार भंवर ताल स्थित गुरुद्वारा माइयां में नारी मंच द्वारा गुरु नानक जयंती का आयोजन किया गया यहां
गुरु का लंगर भी वितरित किया गया।
प्रकाश पर्व के अवसर पर विभिन्न गुरुद्वारों एवं धार्मिक इमारतों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा घरों में दीप प्रज्वलित किए गए।



