नगर परिषद भेड़ाघाट में जन जागरूकता रैली का किया अयोजन

जबलपुर दर्पण।नगर परिषद भेड़ाघाट में जन जागरूकता रैली का अयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद भेेड़ाघाट द्वारा स्थानीय जन प्रतिनिधि स्कूल के बच्चो एवं कर्मचारियों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध एवं खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध संबंधी जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया रैली में नगर परिषद के अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी पूर्व अध्यक्ष दिलीप राय पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी पूर्व उपाध्यक्ष मनोज जैन पूर्व उपाध्यक्ष किशोर दुबे पूर्व एल्डरमेन विजय पाहलवान पार्षद नर्बदा लक्ष्मण यादव स्कूल के बच्चे शिक्षक एवं नगर परिषद के मुख्य नगर पलिका अधिकारी विक्रम सिंह झारिया जयनारायण मिश्रा सुनील बैरागी शुभम ठाकुर डालचंद्र सेन एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।



