पाटन पुलिस के संरक्षण में हिरण नदी को छलनी कर रेत माफिया निकाल रहे रेत,गांव गांव बिक रही अवैध शराब :पुलिस विभाग बना अंजान

पुलिस के दो अनमोल रत्न:रेत एवं शराब माफिया
पाटन,जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश सरकार खनन एवं अवैध शराब माफियाओं पर सख्ती करने के निर्देश दे रही है वही इसके विपरीत पाटन पुलिस के दो अनमोल रत्न जिसमें एक रेत जो पीला सोना के नाम से मशहूर है वही दूसरा शराब, इन दोनों माफियाओ को संरक्षण देकर पाटन थाना क्षेत्र में काम करने वाले रेत एवं शराब माफियाओं से अवैध वसूली कर रही है। हाल ही में पाटन थाने के सामने नेमा परिवार की किराना दुकान में चोरी का मामला हो या फिर पाटन मुख्य चौराहे की पुलिस चौकी के बाजू में स्थित सिद्धेश्वरी धाम दुर्गा मंदिर चोरी का मामला हो वही एक अन्य मामले में पाटन के एक निजी स्कूल के रिकार्ड रूम को किसी अज्ञात के द्वारा जलाने का प्रयास किया गया था घटना दिनांक से आज दिनांक तक पाटन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जिसके कारण पाटन नगर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधी खुले घूम रहे है इसका प्रमुख कारण रेत एवं शराब माफियाओं से अवैध वसूली करने से फुरसत मिले तो पुलिस चोरों को पकड़े। वही पाटन थाना क्षेत्र की 83 ग्राम पंचायत में आने वाले लगभग हर गांव में अवैध शराब माफियाओं के द्वारा बेची जा रही है। साथ ही हिरण नदी से अवैध उत्खनन करके अवैध रेत का कारोबार पुलिस के मित्र कर रहे है। जिसके एवज में लाखो रुपए का चढ़ावा पुलिस को मिल रहा है। यही वजह है जिस पुलिस अधिकारी कर्मचारी की एक बार पाटन में पोस्टिंग हो जाती है फिर यही जम जाते है। यहां से ट्रान्सफर होने पर अपने तगड़े जुगाड़मेंट के चलते ट्रांसफर रुकवा लेते है। जिले के आला अधिकारियों को भी सब खबर रहती है लेकिन जान कर भी अंजान बने रहते है। अब देखना दिलचस्प होगा जिले के आला अधिकारी पाटन पुलिस की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने क्या एक्शन लेते हैं। जिससे पाटन थाना क्षेत्र की जनता जनार्दन को कुछ राहत मिल सके।


