नेशनल लोक आदालत की शुरूआत:माँ सरस्वती वन्दना के साथ

जबलपुर दर्पण नप्र। जिले की सिहोरा तहसील में नेशनल लोक आदालत 12 नवंबर 2022 दिन शनिवार की सुबह 11 बजे व्यवहार न्यालय परिसर सिहोरा में जिला सत्र न्यायधीश सेफ दाऊदी द्व्तीय एडी जे के द्वारा माँ सरस्वती की छाया चित्र पर पुष्प माला दीप प्रज्जवलित कर नेशनल लोक आदालत का शुभारम्भ किया, इस दौरान व्यवहार न्यालय न्याय धीश संतोष कुमार कोल तृतीय एडी जे ,श्रीमती सविता ठाकुर न्यायकि मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा ,सुश्री रेश्मा खातुन न्यायकि मजिस्ट्रेट ,सुश्री सृष्टि अग्निहोत्री न्यायकि मजिस्ट्रेट एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रवि दीप सिंह ,मुवाज्य अली खान ,सिद्दी उल्ला खान ,संजय जैन ,मनोहर पाठक ,राजेश ठाकुर ,प्रताप नारायण सिंह ,वरिष्ठ अधिवक्तागण के साथ साथ समस्त बैंक शाखा सिहोरा ,बीमा कम्पनी ,नगर पालिका परिषद ,विद्युत वितरण विभाग ,दूर संचार विभाग ,माइक्रोरो फाइनेंश के अधिकारी कर्मचारी सहित इस दौरान व्यवहार न्याय विभाग के समस्त अधिकारीगण कर्मचारी उपस्थित रहें !


