अधारताल थाना क्षेत्र में:मामा ने कुल्हाड़ी से हमला कर भानेज को उतारा मौत के घाट

जबलपुर दर्पण नप्र। पन्नी मोहल्ला अधारताल में मामा ने अपने भांजे की कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया घटना को अंजाम पुराने विवाद को लेकर दिया गया है इस सनसनी खेज हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया। अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार 12/11/22 दिन शनिवार की रात को सूचना मिली कि पन्नी मोहल्ला जो की अधारताल थाना क्षेत्र में आता है जहां 22 वर्षीय दुर्गेश की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या उसके मामा ने कर दी घटना स्थल पर जांच में पता चला कि दुर्गेश का विवाद अपने मामा अशोक कोल से चल रहा था। रात 9 बजे दोनों के बीच तीखी बहस हुई वाद विवाद इतना बड़ गया कि मामा अशोक भागकर घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और भांजे दुर्गेश पर जानलेवा हमला कर अधमरा करके भाग गया कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्द कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर हत्यारे की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



