फल, सब्जी, अनाज का सेवन बढ़ाएं, फास्ट फूड से बचें और शरीर को स्वस्थ बनाएं

जबलपुर दर्पण।माता गुजरी महिला महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा छात्राओं के द्वारा मिलेट और जूस के पोषक महत्व को बताने के लिये एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय (थीम) “EAT MILLETS AND DRINK NUTRITIONAL JUICES TO STAY HEALTHY” था। इस प्रदर्शनी में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के पौष्टिक आहार व तरह-तरह के फलों, सब्जियों, पौष्टिक जूस छात्राओं द्वारा बनाए गए तथा उनके पोषक महत्वों की जानकारी दूसरी छात्राओं को बताई गई। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद््देश्य जंक फूड की जगह छात्राओं द्वारा मिलेट के पौष्टिक व्यंजनों को उपयोग में लाने के लिये प्रोत्साहित करना था। यह प्रदर्शनी वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका धगट एवं डॉ. रानु सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई एवं इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में विभाग की डॉ. संगीता लाल, सरल पटेरिया एवं शालिनी सोनकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रदर्शनी में प्राचार्य एवं जजों ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।